Uncategorized

सिंदरी में ‘एकता दिवस’ के रूप में मनी ए.के. राय की जयंती, जनसंघर्ष के रास्ते पर चलने का आह्वान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सिंदरी : सिंदरी में महान मजदूर नेता व पूर्व सांसद कॉमरेड ए.के. राय (रॉय दा) की जयंती ‘एकता दिवस’ के रूप में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। भाकपा माले सिंदरी नगर कमेटी के तत्वावधान में पीडीआईएल मुख्य द्वार गोलंबर स्थित उनकी प्रतिमा पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत एक अभियंता के रूप में की थी।


मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो ने पुष्प अर्पित कर लाल सलाम किया। उन्होंने कहा कि रॉय दा सादगी, ईमानदारी और जनसंघर्ष के प्रतीक थे, जिन्होंने जीवनभर श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वे सिंदरी से तीन बार विधायक और धनबाद से तीन बार सांसद रहे।
महतो ने कहा कि कोयलांचल में माफियाराज और शोषण के खिलाफ उनकी लड़ाई ऐतिहासिक रही। आज के दौर में फासीवादी ताकतों से मुकाबले के लिए उनके सिद्धांतों पर चलना जरूरी है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे और रॉय दा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *