Uncategorized

सीसीएल मुख्यालय में स्वच्छता की शपथ, जागरूकता रथ को मिली हरी झंडी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस में सोमवार को स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता को आदत और जिम्मेदारी बनाने का संकल्प लिया। निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने उपस्थित कर्मियों को शपथ दिलाई।

इसके बाद निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से स्वच्छता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रथ रांची के विभिन्न चौक-चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और गली-मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। इस वर्ष अभियान की थीम “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” है। सीसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों में भी स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *