Uncategorized

सुदेश महतो ने लालपुर में बीएस फार्मा का किया उद्घाटन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: लालपुर स्थित आर्या होटल के समीप बीएस फार्मा का उद्घाटन शनिवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया। समारोह में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और रांची जिला परिषद की उपाध्यक्ष वीणा चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर अतिथियों ने संस्थान की संचालक एवं बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता कुमारी सहित सहयोगियों को नई शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने संस्थान की सफलता और निरंतर प्रगति की कामना की।

कार्यक्रम में आजसू पार्टी की केंद्रीय सचिव फूलकुमारी देवी, नवीन कुमार महतो, हरीश कुमार, मोहसिन खान, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो और आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *