स्किल डेवलपमेंट मिशन में फर्जी बैंक गारंटी का आरोप, भाजपा ने उच्चस्तरीय जांच की मांग

रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड सरकार के स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी पर फर्जी बैंक गारंटी और करोड़ों रुपये के भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि अगस्त 2024 में छह कंपनियों को फर्जी बैंक गारंटी के मामले में अगस्त 2026 तक ब्लैकलिस्ट किया गया था, लेकिन अक्टूबर 2024 में उन्हें सूची से हटाकर “लोकहित” में करीब 55 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया।

भाजपा का आरोप है कि अगस्त 2025 में फर्जी बैंक गारंटी मामले में विनय चौबे के जेल जाने के बाद इन्हीं कंपनियों को दोबारा ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। अजय साह ने सवाल उठाया कि यदि एक विभाग के सचिव पर कार्रवाई हुई, तो श्रम विभाग के तत्कालीन और वर्तमान अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच तथा संबंधित अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। प्रेस वार्ता में भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी सतीश सिन्हा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *