
गोमिया (ख़बर आजतक) : स्थानीय लोकप्रिय फुटबॉलर स्व. कजरा मुर्मू के आकस्मिक निधन पर स्वर्गीय सुगिया देवी फाउंडेशन, गोमिया ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेश यादव ने बताया कि दुःख की इस घड़ी में वे दिवंगत के परिजनों से मिले और परिवार की जरूरत को देखते हुए फाउंडेशन की ओर से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता एवं 50 किलोग्राम राशन सामग्री प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि स्व. कजरा मुर्मू का निधन अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करें। उनकी खेल प्रतिभा और यादें सदैव जीवित रहेंगी।
उन्होंने कहा कि स्व. कजरा मुर्मू की स्मृति में प्रत्येक वर्ष फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
Leave a Reply