BREAKING NEWS
डीएसपीएमयू में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, नमिता सिंह बनीं डीनईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापनसीसीएल के रक्तदान शिविर में 191 कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानराज्यपाल से मिले चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कारोबार और निवेश पर हुई चर्चाडीएसपीएमयू में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, नमिता सिंह बनीं डीनईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापनसीसीएल के रक्तदान शिविर में 191 कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानराज्यपाल से मिले चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कारोबार और निवेश पर हुई चर्चा
Uncategorized

हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने मनाया भव्य सावन महोत्सव

August 14, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

गिरिडीह : पतंजलि परिवार, आदर्श योग क्लास एवं सशक्त महिला संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 13 अगस्त को कविता वेंकट हॉल में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरिडीह नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद संगीता कुमारी, आरके महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. पुष्पा सिन्हा एवं डॉ. आरती वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन पुष्पा शक्ति ने किया।


अतिथियों ने सावन महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकजुटता और नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हैं। सावन के रंग में रंगे समारोह में महिलाएं हरे रंग के पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं, जिससे पूरा परिसर सावनमयी नजर आया।


महोत्सव में सावन क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राधा-राधा और भोले बाबा के भजनों के साथ पारंपरिक कजरिया गीत प्रस्तुत किए गए। गीत-संगीत पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। मनोरंजक खेलों का भी आयोजन हुआ। महिलाओं ने गरमा-गरम पकौड़ी, चाय और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।


कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति, सपना राय एवं रेखा सिन्हा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में जोशी कुमारी, झुम्मा चौधरी, रेखा तरवे, लक्ष्मी छाया, पुष्पा अग्रवाल, सुनीता बरनवाल, उमा गुप्ता, आरती गुप्ता, रंजन बरनवाल एवं रीना सिन्हा सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में रीता सिंह, पुष्पा देवी, मीना सिंह, सीमा लाल, सुपर्णा मुखर्जी, आशा चौरसिया, पुष्प लता त्रिवेदी, मंजू प्रसाद, आशा देवी, बेबी अग्रवाल समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।

← गिरिडीह जिले के गांडेय से दो अपहृत युवकों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया दो आरोपी गिरफ्तार। गोमिया: सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी आवासीय परिसर की सड़कें बदहाल, हादसों का खतरा →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।