Uncategorized

हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म की रस्म निभाई

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

नेमरा (रामगढ़): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में श्राद्ध कर्म से जुड़ी पारंपरिक रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों के साथ स्थानीय रीति-रिवाजों का पालन किया।

पारंपरिक संस्कार के तहत मुख्यमंत्री ने अपनी दिवंगत माता के लिए दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की। स्थानीय परंपरा के अनुसार, दिवंगत व्यक्ति की स्मृति में यह रस्म सुबह और शाम निभाई जाती है। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ इस पारिवारिक परंपरा का निर्वहन किया।

उल्लेखनीय है कि रूपी सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और झारखंड के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन से सोरेन परिवार सहित राज्य के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *