
रांची: भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने होमगार्ड जवानों को समय पर मानदेय नहीं मिलने के मुद्दे पर हेमंत सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक महिला होमगार्ड जवान के मानदेय नहीं मिलने से भावुक होकर रोने की घटना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती है।

राफिया नाज़ ने आरोप लगाया कि राज्य के हजारों होमगार्ड जवान महीनों से मानदेय के इंतजार में हैं और सरकार चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान, संशोधित मानदेय की नियमित व्यवस्था और होमगार्ड जवानों की सेवा सुरक्षा के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग की। साथ ही उन्होंने सरकार पर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों की समस्याओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।
Leave a Reply