अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी स्टेशन का लोकार्पण

रांची/मुरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। मुरी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आधुनिक रेल व्यवस्था और बेहतर आधारभूत संरचना विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है तथा मुरी स्टेशन के पुनर्विकास से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी, डीआरयूसीसी सदस्य बिनोद अग्रवाल, एडीआरएम हेमराज मीणा, मुख्य वाणिज्य पदाधिकारी अरविंद कुमार सहित रेलवे अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *