Uncategorized

आदित्य साहू और दीपक प्रकाश ने किया चंद्रशेखर आजाद पूजा पट का अनावरण

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राजधानी की प्रमुख दुर्गा पूजा समितियों में शामिल चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के पूजा पट का अनावरण बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया गया।

समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह एवं पदाधिकारियों ने अतिथियों का माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। अतिथियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार नारियल फोड़कर तथा मां दुर्गा की आरती उतारकर जनकल्याण की कामना की।

मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग, समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में कोलकाता और स्थानीय कलाकारों ने भजन संध्या के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। समिति की ओर से पूजा आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और सहभागिता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *