Uncategorized

आलम हॉस्पिटल में जटिल किडनी सर्जरी सफल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आलम हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि दर्ज करते हुए लैप्रोस्कोपिक लेफ्ट रैडिकल नेफ्रेक्टॉमी (किडनी हटाने की जटिल सर्जरी) सफलतापूर्वक की गई। यह ऑपरेशन मिनिमल एक्सेस सर्जरी एवं यूरोलॉजी विभाग की संयुक्त टीम ने किया। सर्जिकल टीम में डॉ. मजीद आलम, डॉ. एम.डी. उमर और यूरोलॉजिस्ट डॉ. तनवीर आलम शामिल रहे। विशेषज्ञों के बेहतर समन्वय और आधुनिक तकनीक की मदद से सर्जरी सफल रही। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की उन्नत चिकित्सा सेवाओं से रांची सहित आसपास के मरीजों को जटिल इलाज के लिए महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अस्पताल ने भविष्य में भी विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक सर्जिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *