
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों और उनके व्यावहारिक उपयोग पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सरला बिरला विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के बीच शैक्षणिक करार के तहत हुआ। यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के बायो-प्रोडक्ट्स एंड बायोसिस्टम्स इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्यापक डॉ. उदय बी. सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया।

डॉ. उदय सिंह ने कहा कि एआई के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ बेहद जरूरी है। नई तकनीकों के साथ मजबूत बुनियादी ज्ञान, तार्किक सोच और व्यावहारिक समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी ज्ञान के साथ अपने मूल विषयों पर भी पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. एसबी दंडिन सहित डीन, एसोसिएट डीन और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
