Uncategorized

‘इन्द्रधनुष–2026’ में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मारवाड़ी महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव ‘इन्द्रधनुष–2026’ का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। महोत्सव में साहित्य, नाट्य, ललित कला, लोकनृत्य, जनजातीय नृत्य और संगीत की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, सृजनशीलता और नेतृत्व क्षमता को निखारने का प्रभावी माध्यम है।

प्रतियोगिताओं में क्विज में निशांत उरांव, हिंदी वाद-विवाद में आयुष बंसल और अंग्रेजी वाद-विवाद में प्रियंका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण में काजमी रजा, चित्रकला में पवन उरांव और जनजातीय समूह नृत्य में कुरुख जनजातीय समूह विजेता रहे। भारतीय एकल गायन में श्रुति कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डॉ. सुनीति नायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *