Uncategorized

उद्यमिता और नवाचार से खुलेगा झारखंड की तरक्की का रास्ता : राज्यपाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि झारखंड के स्थानीय उत्पादों को बेहतर गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक और प्रभावी ब्रांडिंग के जरिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाई जा सकती है। वे गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने तसर सिल्क सहित अन्य स्थानीय उत्पादों की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए उद्यमिता को आत्मनिर्भरता, रोजगार और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को उचित मार्गदर्शन, अवसर और तकनीकी सहयोग देकर नए उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक, ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया छोटे कारोबारियों को भी व्यापक बाजार उपलब्ध करा रहे हैं। व्यवसाय में गुणवत्ता, ईमानदारी और ग्राहक विश्वास जरूरी हैं। राज्यपाल ने युवाओं से नवाचार अपनाने और सामाजिक विकास में योगदान देने की अपील की। उन्होंने आयोजन के लिए जेसीआई रांची को बधाई देते हुए कहा कि उद्यमिता विकसित भारत@2047 के लक्ष्य में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *