Uncategorized

एसडीटीडी रांची में राजभाषा कार्यशाला आयोजित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सेल डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन डिवीजन में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसडीटीडी सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 18 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला का संचालन मनोज कुमार (सहायक महाप्रबंधक, एसएसओ) ने किया। उन्होंने राजभाषा अधिनियम 1963, हिन्दी के महत्व तथा राजभाषा संबंधी प्रतिवेदनों के संधारण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं और संवादात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर इंद्रनील बनर्जी, एस. सरकार, श्री अनीश पी.ए. और पुष्पांजलि कुमारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संचालक मनोज कुमार को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *