राज्यसभा चुनाव: 754 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी बने परिमल नाथवानी

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी सबसे अमीर प्रत्याशी के रूप में सामने आए हैं। नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ-पत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 754.86 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी वार्षिक आय 35.70 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।

वहीं बैद्यनाथ राम की कुल संपत्ति 4.56 करोड़ रुपये और वार्षिक आय 15.52 लाख रुपये है। दूसरी ओर प्रणव झा के पास 1.91 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उनकी सालाना आय 11.93 लाख रुपये बताई गई है।

शपथ-पत्र के अनुसार चुनाव मैदान में उतरे तीनों उम्मीदवार करोड़पति हैं, लेकिन परिमल नाथवानी की संपत्ति और आय अन्य प्रत्याशियों की तुलना में कई गुना अधिक है। तीनों उम्मीदवारों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। राज्यसभा चुनाव के बीच उम्मीदवारों की संपत्ति का यह खुलासा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *