करम अखरा सिर्फ उत्सव नहीं, संस्कृति बचाने का संकल्प : सुदेश महतो

रांची: नहीं कांके के भाट बोड़या मैदान में आयोजित कांके विधानसभा स्तरीय करम अखरा महोत्सव-2026 में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि करम अखरा केवल उत्सव नहीं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का संकल्प है। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया और कलाकारों के साथ सामूहिक नृत्य में शामिल हुए।

सुदेश महतो ने कहा कि प्रकृति, लोकगीत, नृत्य, मांदर की थाप और अखरा झारखंड की पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। आधुनिकता के दौर में विकास के साथ अपनी भाषा, परंपरा और सांस्कृतिक जड़ों को बचाना जरूरी है। उन्होंने नई पीढ़ी को लोकगीत, लोकनृत्य और प्रकृति पर्वों से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अखरा पीढ़ियों को जोड़ने और समाज को संगठित करने का माध्यम रहा है। कार्यक्रम में पद्मश्री महावीर नायक, डॉ. देवशरण भगत, हसन अंसारी समेत कई नेता, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। पारंपरिक गीत-संगीत व नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को झारखंडी रंग में रंग दिया। आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *