Uncategorized

कलकत्ता पब्लिक स्कूल में मार्स हाउस ने जीती वाद-विवाद प्रतियोगिता

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। सेमीफाइनल में मार्स और अर्थ हाउस ने जगह बनाई, जबकि फाइनल में “16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध उचित है या नहीं” विषय पर रोचक बहस हुई।

विद्यालय समूह के चेयरमैन प्रभाष कुमार झा ने छात्रों को धैर्यपूर्वक प्रतिपक्ष की बात सुनकर तर्क देने की सीख दी। प्राचार्या प्रियम्दा झा ने कहा कि वाद-विवाद से बच्चों की तार्किक क्षमता और त्वरित सोच का विकास होता है। निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र ने प्रतियोगिता के विषयों को समयानुकूल बताते हुए प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। फाइनल में 331 अंकों के साथ मार्स हाउस विजेता और 316 अंकों के साथ अर्थ हाउस उपविजेता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *