Uncategorized

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने मनाया शिक्षक दिवस, वेव इंटरनेशनल में लिया आनंद

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस अवसर पर शिक्षकों को जमशेदपुर स्थित वेव इंटरनेशनल रिसॉर्ट का परिभ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की जिम्मेदारियां और चुनौतियां बढ़ी हैं, इसके बावजूद शिक्षक पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से बदलते समय के अनुरूप स्वयं को नवीनतम जानकारियों से अपडेट रखने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान शिक्षकों ने गीत, नृत्य, अंत्याक्षरी समेत कई मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न गतिविधियों में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी सौहार्द के साथ दिन को यादगार बनाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नीलांशु कुमार और रिया सिंह ने किया। आयोजन ने शिक्षकों को कार्य के साथ मनोरंजन और आपसी जुड़ाव का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *