Uncategorized

गिरिडीह जिले के गांडेय से दो अपहृत युवकों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया दो आरोपी गिरफ्तार।

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

गिरिडीह (ख़बर आजतक) : गिरिडीह जिले के:गांडेय थाना क्षेत्र से अपहरण किए गए दो युवकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। वंही इस दौरान पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अपहरण की सूचना 12 अगस्त को मिली थी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया


पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरसिंह रायडीह स्थित उसरी नदी श्मशान घाट के पास छापेमारी कर दोनों अपहृतों को सकुशल बरामद किया। मामले में गांडेय थाना क्षेत्र के डांडीदाह निवासी मो. रिजवान अंसारी और मो. अफसर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है इस संबंध में गांडेय थाना कांड संख्या 45/26 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिल एक ई रिक्शा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अपहृतों की सकुशल बरामदगी में गांडेय एवं मुफ्फसिल थाना की पुलिस टीम की भूमिका रही छापामारी दल में एसडीपीओ गिरिडीह गांडेय एवं मुफ्फसिल थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *