BREAKING NEWS
पर्यटन व निवेश का नया केंद्र बनेगा झारखंड : शिल्पी नेहा तिर्की17 किमी पैदल लौटने वाली छात्राओं के मामले में कोर्ट सख्तरिम्स-2 भूमि विवाद पर बाबूलाल मरांडी से मिला प्रतिनिधिमंडलएबीवीपी ने मनाया 78वां राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवसएमिटी यूनिवर्सिटी में मीडिया कॉन्क्लेवसीयूजे में दिवंगत शोधार्थी आलोक कुमार शर्मा को श्रद्धांजलिपर्यटन व निवेश का नया केंद्र बनेगा झारखंड : शिल्पी नेहा तिर्की17 किमी पैदल लौटने वाली छात्राओं के मामले में कोर्ट सख्तरिम्स-2 भूमि विवाद पर बाबूलाल मरांडी से मिला प्रतिनिधिमंडलएबीवीपी ने मनाया 78वां राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवसएमिटी यूनिवर्सिटी में मीडिया कॉन्क्लेवसीयूजे में दिवंगत शोधार्थी आलोक कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि
Uncategorized

चासनाला की जर्जर जोड़िया नदी पुल का होगा पुनर्निर्माण, 6.47 करोड़ की योजना स्वीकृत

June 17, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

सिंदरी (धनबाद): चासनाला स्थित माता कल्याणेश्वरी मंदिर के समीप जोड़िया नदी पर बनी जर्जर पुल के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त और जानलेवा स्थिति में पहुंच चुकी इस पुल के निर्माण के लिए 6 करोड़ 47 लाख 68 हजार रुपये की डीपीआर को स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाने की प्रक्रिया आरंभ होगी।


यह पुल सिंदरी-झरिया मुख्य मार्ग पर स्थित है और गोविंदपुर जीटी रोड को चंदनकियारी, बोकारो, पुरुलिया, रांची तथा जमशेदपुर जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ती है। प्रतिदिन इस मार्ग से हर्ल, एसीसी सिंदरी, टासरा परियोजना सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के लिए भारी वाहनों का आवागमन होता है। इसके अलावा कोयला, लौह सामग्री एवं मशीनरी लेकर सैकड़ों ट्रक पश्चिम बंगाल के एमपीएल और एनटीपीसी परियोजनाओं की ओर आते-जाते हैं।
पुल की दोनों ओर लगी रेलिंग कई जगहों पर टूटकर गिर चुकी है, जबकि कुछ हिस्सों में लटकी हुई है। ऐसे में वाहन चालकों की थोड़ी सी चूक भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार उठाई जा रही मांग तथा मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद सरकार ने इस दिशा में पहल की है।
पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

← एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद सिंदरी क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध बालू तस्करी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा सिंदरी जैसे शहर का एकमात्र श्मशान घाट →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।