BREAKING NEWS
खम्हरा नदी ‘देशी वाटर पार्क’ में 5 बजे के बाद स्नान बैन: सीओ आफताब आलम ने जारी की सख्त सुरक्षा गाइडलाइनझारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, कारणों पर सस्पेंस बरकरारएस‌आईआर को लेकर झामुमो ने आयोजित किया बीएलए-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलनरांची-टाटा मार्ग के सुदृढ़ीकरण को ₹214.79 करोड़ की मंजूरी, 18 जून को भूमिपूजनस्वर्णरेखा बचाने को श्रमदान अभियान शुरू, एक ट्रैक्टर कचरा निकाला गयाझारखंड राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीती ट्रॉफीखम्हरा नदी ‘देशी वाटर पार्क’ में 5 बजे के बाद स्नान बैन: सीओ आफताब आलम ने जारी की सख्त सुरक्षा गाइडलाइनझारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, कारणों पर सस्पेंस बरकरारएस‌आईआर को लेकर झामुमो ने आयोजित किया बीएलए-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलनरांची-टाटा मार्ग के सुदृढ़ीकरण को ₹214.79 करोड़ की मंजूरी, 18 जून को भूमिपूजनस्वर्णरेखा बचाने को श्रमदान अभियान शुरू, एक ट्रैक्टर कचरा निकाला गयाझारखंड राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीती ट्रॉफी
Uncategorized

जायसवाल महिला समिति की बैठक संपन्न, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

June 14, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


बोकारो : जायसवाल समाज (सर्ववर्गीय) बोकारो के तत्वावधान में जायसवाल महिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुद्ध विहार सभागार में समाज के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं के सर्वांगीण सशक्तिकरण को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की सभी उपजातियों—शौंडिक, ब्याहुत एवं कलवार वर्ग—की महिलाओं को शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएं ही परिवार और समाज को मजबूत आधार प्रदान कर सकती हैं। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास, सम्मान और सामाजिक भागीदारी भी बढ़ेगी।
महिला समिति की संयोजक एवं प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. क्षमा भारती ने कहा कि महिलाओं को संगठित होकर रचनात्मक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और सकारात्मक सोच से महिलाओं को नई दिशा और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि समिति आने वाले समय में एक प्रेरणादायी संगठन के रूप में अपनी पहचान बनाएगी।
बैठक में महिला समिति के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर छाया जायसवाल, कविता जायसवाल, शीला जायसवाल, वंदना जायसवाल, रीता जायसवाल, शिखा जायसवाल, पुष्पा देवी, श्वेता जायसवाल, आभा भारतीय, कमलेश जायसवाल, ज्ञानचंद जायसवाल, तारिणी जायसवाल, नवनीत गुप्ता, दिलीप कुमार, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समाज के सदस्य उपस्थित थे।

← सुड़ी समाज की बैठक आज, संगठन विस्तार व चुनाव पर होगी चर्चा 22 जून को धनबाद में आजसू का जनाक्रोश मार्च →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।