BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय की शिष्टाचार भेंटएनडीए ने परिमल नाथवानी की जीत का किया दावा, विधायक दल की बैठक संपन्नभाजपा झारखंड ने प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया टीम की नई सूची जारी कीजेपीएल मैच का रोमांच देखने पहुंचे सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थीरांची विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलसचिव के रूप में डॉ. राजकुमार शर्मा ने संभाला पदभारहेमंत कैबिनेट के कई अहम फैसले, नामकुम-डोरंडा फोरलेन समेत खनन और सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरीमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय की शिष्टाचार भेंटएनडीए ने परिमल नाथवानी की जीत का किया दावा, विधायक दल की बैठक संपन्नभाजपा झारखंड ने प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया टीम की नई सूची जारी कीजेपीएल मैच का रोमांच देखने पहुंचे सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थीरांची विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलसचिव के रूप में डॉ. राजकुमार शर्मा ने संभाला पदभारहेमंत कैबिनेट के कई अहम फैसले, नामकुम-डोरंडा फोरलेन समेत खनन और सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी
Uncategorized

जीजीईएसटीसी, बोकारो में छह दिवसीय इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल सेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

June 15, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) : गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज़ टेक्निकल कैंपस (GGSESTC), बोकारो में आज बी.टेक. चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए छह दिवसीय इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल सेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा ट्विनटेक इंजीनियरिंग एंड डिजाइन टेक्नोलॉजी प्रा. लि., भुवनेश्वर के सहयोग से किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को AutoCAD, ECAD, Fusion, Revit, Fusion PCB, Blockchain तथा Python जैसे उद्योगोन्मुख एवं अत्याधुनिक तकनीकी विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक दक्षता तथा रोजगारोन्मुखी कौशल से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) प्रियदर्शी जरुहार ने प्रशिक्षण टीम के निदेशक श्री निरंजन कुमार सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण टीम एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए छात्रों को इस सुनहरे अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उद्योग-केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के तकनीकी एवं व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धी चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।

संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो. सलीम अहमद ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को उद्योग जगत में प्रचलित नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने तथा उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर जीजीईएस के सचिव माननीय श्री एस. पी. सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं कौशल संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।

वहीं जीजीईएस के अध्यक्ष माननीय श्री तरसेम सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यार्थियों, प्रशिक्षण टीम एवं संस्थान परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उद्योग एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच इस प्रकार का समन्वय विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं बेहतर करियर अवसर प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है।

कार्यक्रम के प्रथम दिन विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आधुनिक तकनीकी विषयों की जानकारी प्राप्त की। संस्थान परिवार ने आशा व्यक्त की कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल एवं रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा तथा उन्हें उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

← पी. के. लाला ने किया झारखंड उच्च न्यायालय के नव नियुक्त महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय का स्वागत वाराणसी में बीएसएल का जलवा: 5एस राष्ट्रीय अधिवेशन में पुरस्कारों की झड़ी, 15 टीमों ने मचाया धमाल →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।