Uncategorized

जेपीएससी परीक्षा एजेंसी ने अपने लोगों को सरकारी नौकरी दिलाई : बाबूलाल मरांडी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि जेपीएससी परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी से जुड़े लोगों ने स्वयं तथा अपने परिजनों और करीबी लोगों को सरकारी नौकरी दिलाई।

उन्होंने दावा किया कि पूरी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और लेन-देन हुआ तथा इसमें एजेंसी और सरकार से जुड़े लोगों की मिलीभगत रही। मरांडी ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इधर, जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच सीआईडी कर रही है। अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *