
रांची: झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पवन साय को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है और इसका लाभ झारखंड भाजपा को मिलेगा। उन्होंने निवर्तमान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के चार वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान के प्रति आभार जताया।

पवन साय ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और 2029 के चुनाव को ध्यान में रखकर सभी को मिलकर काम करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘हमरे जितब’ का नारा भी लगवाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा का संगठन मजबूत हुआ है और इसी भाव के साथ आगे बढ़ना है।
कर्मवीर सिंह ने कहा कि संगठन के काम में बोलने से अधिक काम करके दिखाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पवन साय के साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। इसके पूर्व पवन साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Leave a Reply