Uncategorized

ट्रांसपोर्ट नगर जल्द चालू हो, तीन पहिया मालवाहकों को मिले प्रवेश : चैम्बर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: व्यापारियों की समस्याओं और यातायात व्यवस्था को लेकर झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद महुआ माजी से मुलाकात की। चैम्बर ने ट्रांसपोर्ट नगर को जल्द चालू करने तथा नो-एंट्री के दौरान तीन पहिया मालवाहक वाहनों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए शहर में प्रवेश की अनुमति देने की मांग की।

प्रतिनिधियों ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर शुरू होने से प्रमुख सड़कों पर मालवाहक वाहनों का दबाव घटेगा और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। वहीं छोटे कारोबारियों की सुविधा के लिए नो-एंट्री में तीन पहिया मालवाहकों को सीमित प्रवेश जरूरी है। सांसद ने दोनों मुद्दों पर आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विकास विजयवर्गीय, अमित शर्मा, पूजा ढाढा, विक्रम सिंह, राजकिशोर सिंह समेत अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *