Uncategorized

डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में लीगल लिटरेसी क्लब का द्वितीय जागरूकता शिविर आयोजित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


सिंदरी : डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी में लीगल लिटरेसी क्लब के तहत द्वितीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और बुनियादी कानूनों की जानकारी देकर उन्हें कानूनी रूप से जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में धनबाद जिला न्यायालय से आए विधिक सेवा विभाग के प्रतिनिधियों ने छात्रों को न्याय व्यवस्था, सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल में अजय भट्ट (डिप्टी चीफ, LADCS), नीरज गोयल (असिस्टेंट LADCS), हेमराज चौहान (PLV) तथा आनंद चक्रवर्ती (PLV) शामिल रहे। विद्यालय के प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। हिंदी शिक्षक अमित महतो ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के सफल संचालन में संदीप कुमार, अभिजीत दत्ता एवं कालीचरण बनर्जी का विशेष योगदान रहा। इसी अवसर पर आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में अलिशा वर्मा और संजोज कुमार महतो संयुक्त प्रथम, प्रियेश चौधरी द्वितीय तथा गौरव प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *