डीपीएस रांची ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया 37वां स्थापना दिवस

रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को अपना 37वां स्थापना दिवस भव्य सांस्कृतिक समारोह ‘कीर्ति ध्वज–बैनर ऑफ ग्लोरी’ के साथ मनाया। समारोह की मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन थीं। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नैतिक शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सराहना करते हुए युवाओं को बड़े सपने देखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की उपलब्धियों व नवाचारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वागत गीत, गणेश वंदना, लोक वाद्य प्रस्तुति, भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं तथा इतिहास की अनसुनी वीरांगनाओं पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह का समापन ग्रैंड फिनाले, धन्यवाद ज्ञापन और समूह छायाचित्र के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *