डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

रांची: भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश कार्यालय और मुखर्जी पार्क में उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यभर के मंडलों में भी उन्हें याद किया गया।

आदित्य साहू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण के लिए समर्पित था। वहीं कर्मवीर सिंह ने उनके त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा को प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *