Uncategorized

डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि, सम्मान की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: छात्र युवा संघर्ष समिति ने शुक्रवार को शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक पर डोमिसाइल आंदोलन के वीर शहीद दीपक बबलू और आर.के. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों का बलिदान झारखंड के युवाओं के अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई का महत्वपूर्ण अध्याय है। ललित नारायण ओझा ने राज्य सरकार से शहीदों के सम्मान में भूमि आवंटन, प्रतिमा स्थापना, परिजनों को सम्मानित करने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर और शहीदों के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *