ढोल-नगाड़ों की थाप और पुष्पवर्षा से गूंजा एयरपोर्ट, नए प्रभारी का भव्य अभिनंदन

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल तथा प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह के रांची आगमन पर मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। झारखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक स्वागत समारोह में देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और पुष्पवर्षा के साथ तीनों नेताओं का अभिनंदन किया। एयरपोर्ट परिसर पार्टी कार्यकर्ताओं के जयघोष से गूंजता रहा।

नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एयरपोर्ट पहुंचे। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा एवं अमर कुमार बाउरी समेत प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने नए नेतृत्व के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *