Uncategorized

तंबाकू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की पहल, कर्मियों ने ली शपथ

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से सिविल सर्जन कार्यालय, रांची में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में जिला नोडल पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. सीमा गुप्ता, डीआरसीएचओ डॉ. असीम माझी, डॉ. तवा रिजीवी, डॉ. राजीव भूषण और परामर्शी सुशांत कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, भारत में हर वर्ष तंबाकू सेवन के कारण 13 लाख से अधिक लोगों की मौत होती है। झारखंड में भी लगभग 38.9 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करती है। यह स्थिति सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत रहने और इसके सेवन से दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही, तंबाकू मुक्त समाज बनाने में सामूहिक भागीदारी की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *