Uncategorized

धीरज प्रसाद साहू बनें इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

लोहरदगा: किस्को प्रखंड में आयोजित अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय महाधिवेशन में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

अपने संबोधन में धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा, रोजगार सुरक्षा और श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। महाधिवेशन में श्रमिकों की समस्याओं, संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू सहित इंटक के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी और देशभर से आए प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *