Uncategorized

नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव जरूरी : सरयू राय

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि जलजमाव, कचरा प्रबंधन और पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में व्यापक बदलाव से ही संभव है। उन्होंने नाला आधारित नीति, कचरे के त्वरित निष्पादन, पेयजल संरचना के लिए टोपोग्राफिकल सर्वे तथा प्रत्येक नगरपालिका में जनसुविधाओं का स्थायी रजिस्टर तैयार करने का सुझाव दिया। राय ने कहा कि केवल समीक्षा बैठकों से समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि स्थानीय समस्याओं और उनके समाधान का संस्थागत रिकॉर्ड तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने टाटा स्टील यूआईएसएल की पेयजल व्यवस्था पर भी चिंता जताते हुए स्वच्छ जल स्रोतों का अधिक उपयोग करने और जिला प्रशासन के साथ समन्वित पहल की आवश्यकता बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *