Uncategorized

नरेश सिन्हा दंपती हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : नरेश सिन्हा एवं उनकी पत्नी की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला का एक प्रतिनिधिमंडल भैया प्रीतम के नेतृत्व में बोकारो एसपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को घटना की गंभीरता से अवगत कराते हुए हत्याकांड में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि घटना से चित्रगुप्त समाज में आक्रोश और चिंता का माहौल है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच में तेजी लाते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष रतन लाल, सह कोषाध्यक्ष राज श्रीवास्तव, विपिन सिन्हा, ओंकार सिन्हा, मनीष सिन्हा, अजय कर्ण सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *