Uncategorized

नामकुम हत्याकांड पर भाजपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

रांची: नामकुम में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुण्डा की धारदार हथियार से हत्या के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर घटना के प्रति आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर हत्याकांड की अविलंब, निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग रखी। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और दोष सिद्ध होने पर उन्हें कठोरतम सजा दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजस्व कर्मचारी की निर्मम हत्या गंभीर मामला है। ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और कानून का भय कायम रहे। भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मामले की जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने तथा दोषियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दिलाने की मांग की।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने स्पष्ट किया कि मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *