पलामू टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी और पर्यटन विस्तार की योजनाओं पर मंथन

रांची/बेतला:पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के बेतला रेंज स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में टाइगर फाउंडेशन की वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि एवं पर्यटन मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, वरिष्ठ वन अधिकारी, पलामू और लातेहार के उपायुक्त सहित कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में बाघ एवं गौर पुनर्वास कार्यक्रम, ऐतिहासिक पलामू किला के संरक्षण और टाइगर सफारी की स्थापना की योजनाओं की समीक्षा की गई। बेतला, पलामू किला और महुआडांड़ भेड़िया अभयारण्य को जोड़कर नया पर्यटन सर्किट विकसित करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा मानव-हाथी संघर्ष नियंत्रण के लिए ‘गजरक्षा’ और ‘बाघ प्रहरी’ जैसी आधुनिक तकनीकों, कोर एरिया से स्वैच्छिक ग्राम पुनर्वास, ‘अविरल धारा’ अभियान तथा महुआ आधारित आजीविका को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। बैठक में पीटीआर को वन्यजीव संरक्षण और ईको-टूरिज्म का राष्ट्रीय मॉडल बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *