Uncategorized

पहले खुद और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों से इस्तीफा मांगें राहुल गांधी : अशोक बड़ाईक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कांग्रेस नेता को लगता है कि देश के सभी चुनावों में वोट चोरी हुई है, तो उन्हें झारखंड, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, केरल और कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर भी जवाब देना चाहिए।

अशोक बड़ाईक ने कहा कि राहुल गांधी को पहले अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का नैतिक साहस दिखाना चाहिए। साथ ही, कांग्रेस शासित राज्यों के विधायकों से भी इस्तीफा मांगना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की जीत पर सवाल नहीं उठाए जाते, जबकि दूसरी पार्टियों की जीत को वोट चोरी से जोड़ दिया जाता है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने से पहले राहुल गांधी अपने आरोपों के प्रमाण देश के सामने रखें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आरोप नहीं, बल्कि तथ्य और प्रमाण महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *