Uncategorized

पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदकुमार राम के निधन पर शोक, वित्त मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

पलामू: पलामू जिले के पाटन मध्य के पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदकुमार राम के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही पैतृक गांव भुड़वा में शुभचिंतकों और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। अंतिम दर्शन के दौरान लोगों की आंखें नम रहीं।

नंदकुमार राम अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। ग्रामीणों के सुख-दुख में शामिल होना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना उनकी खास पहचान थी। वह वर्तमान पलामू जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी के ससुर थे।

वित्त मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

निधन की सूचना मिलने पर झारखंड सरकार के वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर उनके पैतृक गांव भुड़वा पहुंचे और पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के अध्यक्ष संदीप पासवान, महासचिव संजय पासवान, उपाध्यक्ष अरविंद पासवान समेत समिति के कई पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, हरेंद्र शुक्ला, उदय चौधरी और पाटन पश्चिमी के पूर्व जिला परिषद सदस्य मुक्तेश्वर पांडेय सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

लोगों ने नंदकुमार राम के सामाजिक योगदान और जनसेवा को याद करते हुए उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *