
रांची: एसबीयू में बुधवार को बसंत कुमार बिरला स्मृति व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें पर्यावरणविद् एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ प्रो. (डॉ.) एच. परमेश ने ऑनलाइन माध्यम से जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर इसके प्रभावों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बढ़ता तापमान और वायु प्रदूषण अस्थमा, हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे हैं। प्रदूषण का प्रभाव शरीर के लगभग सभी प्रमुख अंगों पर पड़ता है। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और वृक्षारोपण पर जोर दिया। साथ ही वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री तक सीमित रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।



