BREAKING NEWS
छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या : डॉ. देवशरण भगतछात्रों पर हमला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : बाबूलाल मरांडीछात्रों से डर गई है महागठबंधन सरकार : अमर कुमार बाउरीएम‌एमडीआर बिल पर सियासी संग्राम तेज, आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशानाभूमि निबंधन में अड़चन पर चैंबर सख्त, एनजीडीआरएस पोर्टल दुरुस्त करने की मांग25 लाख नौकरियों का सपना दिखाकर युवाओं को छल रही सरकार : सुदेश महतोछात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या : डॉ. देवशरण भगतछात्रों पर हमला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : बाबूलाल मरांडीछात्रों से डर गई है महागठबंधन सरकार : अमर कुमार बाउरीएम‌एमडीआर बिल पर सियासी संग्राम तेज, आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशानाभूमि निबंधन में अड़चन पर चैंबर सख्त, एनजीडीआरएस पोर्टल दुरुस्त करने की मांग25 लाख नौकरियों का सपना दिखाकर युवाओं को छल रही सरकार : सुदेश महतो
Uncategorized

बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

June 9, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़गाईं जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है। रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने उनकी डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी है। इस याचिका में उन्होंने मामले से मुक्त किए जाने की मांग की थी।
यह मामला रांची के बड़गाईं क्षेत्र की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण की जांच से संबंधित है, जिसकी जांच इनफ़ोर्समेंट डायरेक्टरते (ईडी) कर रही है। अदालत ने माना कि मामले में प्रथम दृष्टया सुनवाई आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं। इसके साथ ही अब आरोप तय करने (फ्रेमिंग ऑफ चार्ज) और ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दिसंबर 2025 में डिस्चार्ज याचिका दाखिल की गई थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे सोमवार को सुनाया गया। अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिका खारिज होने का अर्थ दोष सिद्ध होना नहीं है, बल्कि केवल इतना है कि मामले की नियमित सुनवाई जारी रहेगी।
राज्यसभा चुनाव के बीच आए इस फैसले को झारखंड की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विपक्ष इसे सरकार के लिए बड़ा झटका बता रहा है, जबकि सत्तापक्ष का कहना है कि वह न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करता है और कानूनी लड़ाई जारी रखेगा।

← बिरसा मुंडा प्रतिमा के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने वालों पर होगी कार्रवाई, FSSAI की सख्त चेतावनी →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।