Uncategorized

बलियापुर में अमीन प्रशिक्षण प्रारम्भ

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बलियापुर : प्रखंड स्तरीय अमीन प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन मुखिया गणेश महतो एवं उप प्रमुख प्रतिनिधि स्वपन कुमार महतो ने बलियापुर पूर्वी पंचायत सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षक साधना वर्मा और एस वर्मा ने बताया कि आजकल जमीन महत्व बहुत बढ़ गया है और ज्यादातर झगड़े जमीन के कारण ही होते है।

युवा इस क्षेत्र में आकर अपना कैरियर भी बना सकते है और अपना घर एवं गांव की जमीन को सुरक्षित रख सकते हैं तथा गांव के झगड़ों का भी निपटारा कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस शिविर के एक बैच में 150 लोग प्रशिक्षण लेंगे और प्रशिक्षणार्थी अधिक होने के कारण तीन बैच में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *