सिंदरी/ धनबाद। जून के पहले दिन रसोई और व्यापार दोनों पर महंगाई का नया झटका लगा है। व्यवसायिक गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमत में राहत बरकरार है। 19 किलोग्राम व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत धनबाद में ₹53. 50 बढ़कर ₹3304 हो गई है, वहीं 5 किलोग्राम वाले छोटे कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी ₹11 बढ़कर ₹821 पहुंच गई है। हालांकि आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। धनबाद में यह सिलेंडर अभी भी ₹970. 50 में उपलब्ध है। विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है,जिसका असर कमर्शियल सिलेंडर पर पड़ा है। इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे खाना बनाने के व्यवसायों पर सीधा असर पड़ा है। इसकी उत्पादन लागत बढ़ने से ग्राहकों पर भी बोझ बढ़ सकता है।
More from this section
Uncategorized
श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में दिवाली-छठ उत्सव की धूम, 60 छात्रों को मिली कराटे बेल्ट
बोकारो : श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर 4 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक सभा आयोजित…
Khaberaajtak@gmail.com
Uncategorized
नवाचार और सही रणनीति से मिलेगी स्टार्टअप को नई पहचान
रांची: एसबीयू में गुरुवार को उद्यमिता जागरूकता अभियान 2026 का आयोजन किया गया। आईआईटी खड़गपुर के उद्यमिता प्रकोष्ठ और विश्वविद्यालय के इनोवेशन सेल के…
Khaberaajtak@gmail.com
Uncategorized
पीढ़ियों के रिश्तों को मजबूत करने की पहल, कैम्ब्रियन स्कूल में सजा ‘स्नेह आंगन’
रांची: कांके रोड स्थित कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल में दादा-दादी और नाना-नानी के सम्मान में ‘स्नेह आंगन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की निदेशक सह…
Khaberaajtak@gmail.com
