Uncategorized

बाबूलाल ने जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर साधा निशाना, एसीबी जांच की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के सदस्य जमाल अहमद को तत्काल पदमुक्त करने और उनकी कथित आय से अधिक संपत्ति की एसीबी से जांच कराने की मांग की है।

बाबूलाल मरांडी ने पत्र में कहा है कि जमाल अहमद की चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों, निवेश और आय के सभी ज्ञात एवं अज्ञात स्रोतों की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए। उन्होंने तर्क दिया कि जांच प्रभावित न हो और जेपीएससी जैसी संवैधानिक संस्था की गरिमा बनी रहे, इसके लिए जांच पूरी होने तक उन्हें पद से हटाया जाना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *