Uncategorized

बी.फार्म पाठ्यक्रम में एआई और मेडिकल डिवाइस को मिली जगह

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय में फार्मेसी विभाग और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एनईपी-2020 के अनुरूप नए बी.फार्म पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित हुआ। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. मोंटुकुमार एम. पटेल ने कहा कि बदलती तकनीकी और औद्योगिक जरूरतों को देखते हुए नए पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मेडिकल डिवाइसेज जैसे उभरते क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

उन्होंने शिक्षकों से पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने, नैतिक फार्मेसी प्रैक्टिस को बढ़ावा देने और एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने में फार्मासिस्टों की भूमिका मजबूत करने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में शिक्षकों की भूमिका अहम है। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने इसे कौशल आधारित और तकनीक उन्मुख फार्मेसी शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने नए पाठ्यक्रम, परिणाम आधारित शिक्षा और एआई के उपयोग पर तकनीकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *