बूथ मजबूत होगा तो संगठन होगा मजबूत : डॉ. लंबोदर महतो

गोमिया। आजसू पार्टी बोकारो जिला कार्य समिति की मासिक बैठक रविवार को गोमिया स्थित डाक बंगला परिसर में जिलाध्यक्ष सचिन महतो की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सचिव नरेंद्र महतो ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक सह आजसू पार्टी के वरीय नेता डॉ. लंबोदर महतो मौजूद रहे। जिला एवं केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष-सचिव और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तीकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 10 से 15 सक्रिय युवाओं की टोली गठित करने तथा बूथ कमेटियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने राज्य सरकार को लेकर रोजगार, नियोजन नीति, विस्थापितों के अधिकार, खतियान आधारित स्थानीय नीति और कानून-व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही।

जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि झारखंड के हक-अधिकार, विस्थापितों, किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार सक्रिय रहेगा। उन्होंने प्रखंड अध्यक्षों एवं पंचायत प्रभारियों को अगले एक माह में प्रत्येक पंचायत में बूथ कमेटी गठित कर सूची जिला कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। बेहतर कार्य करने वाले प्रखंड और पंचायत को सम्मानित करने की भी बात कही।

बैठक में केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, अश्वनी महतो, दुर्गाचरण महतो, जयलाल महतो, बुचू सिंह, नरेश प्रसाद महतो, केंद्रीय सदस्य सुरजन कापरदार, महेंद्र चौधरी, सुशेन रजवार, इंद्रनाथ महतो, जिला सचिव नरेंद्र महतो, अमरलाल महतो, गोपाल महतो, राजाराम साव, धनेश्वर महतो, बॉबी पटेल, संतु सिंह, जलेश्वर महतो समेत अन्य मौजूद रहे।

गोमिया प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, चंदनकियारी के मिथलेश महतो, जरीडीह के अरुण महतो, नगर अध्यक्ष महेश देशमुख, महिला मोर्चा नगर सचिव प्रियंका कुमारी, युवा सचिव अनिल कुमार, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष वीरू हरि, मिनहाज अंसारी समेत विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में संगठन को पंचायत से बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *