
बोकारो : कहार मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष शेरनी कहार जी ने बोकारो निवासी डॉ. परमानंद चंद्रवंशी को संगठन का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही समाज के लोगों में खुशी की लहर है। समर्थकों एवं समाज के लोगों ने डॉ. चंद्रवंशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में झारखंड में कहार समाज को संगठित करने, सामाजिक एकजुटता बढ़ाने तथा समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य किया जाएगा। डॉ. परमानंद चंद्रवंशी ने नई जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए संगठन और समाज के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
