
रांची: रिम्स रांची में रविवार को झारखंड मस्कुलोस्केलेटल इमेजिंग कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। रेडियोलॉजी विभाग और आईआरआईए के झारखंड चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने चिकित्सकों को आधुनिक इमेजिंग तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।

पीजीआई चंडीगढ़, एम्स पटना, आरएमएल लखनऊ और बेंगलुरु के विशेषज्ञों ने मांसपेशियों, टेंडन और कंधे की जांच के साथ दर्द प्रबंधन में इमेज-गाइडेड इंटरवेंशन की जानकारी दी। लाइव पेशेंट हैंड्स-ऑन कार्यशाला कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।
मौके पर रिम्स निदेशक प्रो. डॉ. डीके सिन्हा, डॉ. पीके भट्टाचार्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम चिकित्सकों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक हैं। आयोजन में रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सुरेश टोप्पो की प्रमुख भूमिका रही।
