Uncategorized

बोकारो में एक्सपो का आखिरी मौका, 26 अक्टूबर तक खरीदें देशभर के शानदार हस्तशिल्प और आकर्षक उत्पाद

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : सेक्टर-4 स्थित एलआईसी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आर्ट, कॉटन और सिल्क एक्सपो 2026 में ग्राहकों का अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। देशभर के कारीगरों और हस्तशिल्पकारों की कलात्मक कृतियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। एक्सपो का समापन 26 अक्टूबर को होगा। ऐसे में ग्राहकों के पास अपनी पसंद के उत्पाद खरीदने का अभी भी अच्छा मौका है। आयोजन में नए डिजाइन और आकर्षक उत्पाद भी उपलब्ध हैं।


एक्सपो में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कारीगरों ने अपनी पारंपरिक कला और हुनर को प्रदर्शित किया है। यहां हथकरघा वस्त्र, हस्तशिल्प, सजावटी सामान, पारंपरिक कलाकृतियां, घरेलू उपयोग की वस्तुएं तथा ग्रामीण और कुटीर उद्योगों के उत्पादों की विस्तृत रेंज देखने को मिल रही है।
सहारनपुर का आकर्षक फर्नीचर, खुर्जा की क्रॉकरी, भदोही के कारपेट, मेरठ की खादी, भागलपुर के सूट-साड़ी और बनारसी साड़ियों के साथ फैंसी चप्पल, जूट बैग, जयपुरी चूड़ियां और फैंसी ज्वेलरी ग्राहकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं।
इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य छोटे व्यवसायियों और कारीगरों को सीधे ग्राहकों तक पहुंच उपलब्ध कराना है। साथ ही, भारतीय पारंपरिक कला, हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का बेहतर अवसर प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *