BREAKING NEWS
मिच्छामी दुक्कड़म्… जैन श्रावकों ने संवत्सरी दिवस पर मनाया आस्था, संयम और क्षमा का पर्वरांची जिला दुर्गा पूजा समिति के आठवीं बार संरक्षक बने संजय सिंह, नमन भारतीय को मिली मंत्री की जिम्मेदारीभू-धंसान से मौतें हादसा नहीं, राज्य पोषित अवैध खनन का नतीजा : प्रतुल शाहदेवकोयले के अवैध कारोबार की खबर चलाने पर पत्रकार को धमकी, थाना में शिकायतखेल युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं : सुदेश महतोहिंदी हमारी पहचान, हमारी शान : सरला बिरला स्कूल में गूंजा हिंदी प्रेममिच्छामी दुक्कड़म्… जैन श्रावकों ने संवत्सरी दिवस पर मनाया आस्था, संयम और क्षमा का पर्वरांची जिला दुर्गा पूजा समिति के आठवीं बार संरक्षक बने संजय सिंह, नमन भारतीय को मिली मंत्री की जिम्मेदारीभू-धंसान से मौतें हादसा नहीं, राज्य पोषित अवैध खनन का नतीजा : प्रतुल शाहदेवकोयले के अवैध कारोबार की खबर चलाने पर पत्रकार को धमकी, थाना में शिकायतखेल युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं : सुदेश महतोहिंदी हमारी पहचान, हमारी शान : सरला बिरला स्कूल में गूंजा हिंदी प्रेम
Uncategorized

बोकारो में गूंजे ठहाके, स्टैंडअप कॉमेडियन आशीष कुमार ने दर्शकों को किया लोटपोट

June 28, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो: Acto Snug एवं हमारा बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को चीरा चास स्थित गठबंधन फार्म में स्टैंडअप कॉमेडी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के प्रसिद्ध स्टैंडअप कॉमेडियन आशीष कुमार ने अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को खूब हंसाया।

शो के दौरान आशीष कुमार ने मौजूदा राजनीति, सामाजिक परिस्थितियों और समसामयिक विषयों पर आधारित हास्य प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। देर शाम शुरू हुआ कार्यक्रम रात तक चलता रहा और दर्शक लगातार ठहाके लगाते नजर आए।

इस अवसर पर Acto Snug के डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर बोकारो में भी स्टैंडअप कॉमेडी की संस्कृति विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को मंच उपलब्ध कराएगी, जो स्टैंडअप कॉमेडी के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में “बोकारो कॉमेडी क्लब” की स्थापना की जाएगी, जहां लोग नियमित रूप से हास्य कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।

वहीं कॉमेडियन आशीष कुमार ने कहा कि बोकारो में स्टैंडअप कॉमेडी की शुरुआत होना एक सकारात्मक कदम है। इससे शहर के लोगों को महानगरों की तरह मनोरंजन का नया माध्यम मिलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को भी अपनी कला दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉमेडी प्रेमी मौजूद रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की।

← फुटबॉल समर कैंप समापन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, प्रतिभाओं को मिला मंच सरला बिरला विश्वविद्यालय का नशा मुक्ति अभियान संपन्न →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।